*घर में सो रही बालिका को सांप न डसा, इलाज के दौरान बालिका की मौत*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


मनासा थाना क्षेत्र के गांव ढाकनी में बीती रात घर में सो रही बालिका की सांप के काटने से मौत हो गई। बालिका कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखकर घर में आकर सोई थी। इसी दोरान रात 11.30 बजे के करीब सांप ने काट लिया। जिसकी इलाज के दोरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गांव ढाकनी निवासी 14 वर्षीय बालिका ज्ञानवी पिता दिनेश पाटीदार गांव में मटकी फोड़ कार्यक्रम देखकर घर पर अपनी दादी के पास फर्श पर सोई थी। फर्श पर सो रही बालिका के गाल पर सांप ने तीन से चार बार काटा, जब बालिका को दर्द हुआ तो उसने देखा की पास ही सांप है। इस दोरान परिजनों ने सांप को मार डाला और रात 12 बजे के करीब बालिका को मनासा शासकिय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद नीमच जिला चिकित्सालय रैफर किया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई 
पुलिस ने मनासा के शासकिय चिकित्सालय पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम ज्या। बालिका के साथ परिजन मृत सांप को मनासा सकिय चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां