*MP में नारी न्याय आंदोलन चलाएगी कांग्रेस, 29 अगस्त को भोपाल में होगा प्रदर्शन*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

भोपाल। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस नारी न्याय आंदोलन चलाएगी। 29 अगस्त को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सभी जिलों में प्रदर्शन होंगे।साथ ही महिला आरक्षण, जातीय जनगणना, समान कार्य-समान वेतन सहित अन्य विषयों को लेकर जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

यह जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।उन्होंने कहा कि नारी न्याय आंदोलन की शुरुआत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 29 जुलाई 2024 को नई दिल्ली से कर दी है।प्रदेश में इसका विस्तार शहरी और ग्रामीण इलाकों की महिलाओं तक किया जाएगा। इसमें महिला आरक्षण, जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिवर्ष गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख रुपये देने की योजना लागू करने, लाड़ली बहना योजना से नाम न काटने, वृद्धावस्था और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देने, स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली कनेक्शन काटने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मांग सरकार से की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां