*इंजेक्शन से 17 नवजातों के शरीर पर आए फफोले:6 बच्चे आईसीयू में, एक दिन पहले ही जन्मे; पुलिस ने इंजेक्शन जब्त किए*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

नीमच जिला अस्पताल में एक दिन पहले जन्मे 17 बच्चों की तबीयत एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ गई। बच्चों को बुखार, उल्टी और शरीर में फफोले आ गए। शिशु वार्ड में हड़कंप मच गया। पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया।
तबीयत बिगड़ने पर 6 बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 3 बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। बाकी के सभी बच्चे शिशु वार्ड में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन जब्त कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शुक्रवार रात 8 बजे बाद ड्यूटी पर आए नर्सिंग स्टाफ ने भर्ती सभी 26 बच्चों को ठंड व कपकपी के लिए सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन लगाया था। थोड़ी देर बाद ही कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीएम ममता खेड़े, तहसीलदार संजय मालवीय, सिविल सर्जन महेंद्र पाटिल और टीआई पुष्पा चौहान पुलिस बल के साथ पहुंची।
फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*