*बिजली गिरने से गर्भवती समेत 2 की मौत:12 साल का युवक गाय चराने गया था, महिला के साथ भैंस भी आई चपेट में*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

उदयपुर जिले के ऋषभ देव तहसील के पास शुक्रवार की शाम को बिजली गिरने से अलग-अलग इलाकों में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र के कोजावाड़ा और परेड़ा गांव हुई।
ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब चार बजे मौसम बदला और बिजली गिरने से कोजावाड़ा में 12 साल का गजेंद्र पुत्र नेमा मीणा की मौत हो गई। गजेंद्र गाय और बकरी लेकर जंगल में गया था और यह घटना हो गई।
इसी प्रकार परेड़ा निवासी कैलाश कुंवर पत्नी अजीत सिंह (25) भैंस चराने गई हुई थी कि बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। यहीं नहीं पास ही भैंस पर भी बिजली गिरी जिससे उसकी भी मौत हो गई। बताते हैं कि महिला गर्भवती थी। दोनों का पोस्टमॉर्टम ऋषभदेव में कराया गया।
ओगणा में तीन इंच बारिश
इधर, बीते चौबीस घंटे में उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र के ओगणा में तीन इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जयसमंद, केजड़, बावलवाड़ा में एक-एक इंच तो ऋषभेदव में पौन इंच बारिश हुई। जल संसाधन विभाग ने उदयसागर और स्वरूपसागर के दो-दो गेट अभी खोल रखे है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*