*गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य हुआ पूर्ण* *नीमच मन्‍दसौर जिले के 915 गांवों में हर घर नल से मिलेगा पेयजल* *सात नगरीय निकायों को भी मिलेगा बल्‍क में जल*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच 29 सितम्बर 2024, म.प्र. शासन की महात्‍वकांक्षी 1798.05 करोड़ लागत की गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना का अब तक 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। योजना का सम्‍पूर्ण कार्य पूरा कर, मार्च माह से नीमच मन्‍दसौर जिले के कुल 915 गांवों में हर घर नल से शुद्ध जल प्रदाय प्रारम्‍भ कर दिया जावेगा। इसमें नीमच जिले के 646 गांव एवं मन्‍दसौर जिले के 269 गांव शामिल है।
महाप्रबंधक जल निगम श्री जितेंद्र सिंह राणावत ने बताया, कि इस गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना से नीमच मन्‍दसौर जिले की 10 लाख 55 हजार 455 से अधिक जनसंख्‍या लाभांवित होगी। इसके साथ ही नीमच जिले के 6 व मन्‍दसौर जिले की 1 नगरीय निकाय को भी योजना से बल्‍क मात्रा में शुद्ध जल प्रदाय किया जावेगा। नगर परिषद जीरन को 2.0 एम.एल.डी., रतनगढ़ को 1.8 एम.एल.डी., अठाना को 0.9 एम.एल.डी., सरवानिया महाराज को 1.3 एम.एल.डी., सिंगोली को 1.5 एम.एल.डी., कुकड़ेश्‍वर को 1.6 एम.एल.डी. एवं नारायणगढ़ (मन्‍दसौर) को 1.7 एम.एल.डी. जल प्रदाय किया जावेगा। योजना के तहत निर्माण कार्य मैसर्स दिलीप बिल्‍डकान लिमिटेड भोपाल द्वारा किया जा रहा है।
गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत 168.72 एम.एल.डी. क्षमता का ग्राम सालरामाला में एक इन्‍टरवेल एवं एप्रोच ब्रिज निर्माण का कार्य प्रगति पर है। रा वाटर पम्पिंग मैन पाईप लाईन 11.80 किलोमीटर बिछाने का कार्य भी प्रगति पर है। ग्राम बस्‍सी के समीप 136 एम.एल.डी. क्षमता का वृहद वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट निर्माण का कार्य भी 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण कर लिया गया है। क्‍लीयर वाटर पम्पिंग मैन पाईपलाईन बिछाने का कार्य 0.595 किलोमीटर में किया जा रहा है। पचास से 2100 किलोलीटर क्षमता के 21 क्‍लीयर वाटर सम्‍प निर्माण का कार्य भी तेजी से जारी है। योजना के तहत पचास से 650 किलोलीटर क्षमता के 316 आर.सी.सी. ओव्‍हर हैड टैंक निर्माण का कार्य प्रगति पर है। क्‍लीयर वाटर ग्रेविटी/मैन फीडर का कार्य 1754.89 किलोमीटर लंबाई में किया जा रहा है। इसमें से 1447.92 किलोमीटर पाईपलाईन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है।
इस योजना के तहत 4733.67 किलोमीटर लंबी जल वितरण पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें से अब तक 3766.20 किलोमीटर लंबी पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस योजना के तहत कुल 1 लाख 70 हजार 617 घरेलू नल कनेक्‍शन दिए जाना है। इनमें से अब तक 1 लाख 39 हजार 462 घरेलू नल कनेकशन प्रदाय किए जा चुके हैं। योजना के तहत विभिन्‍न निर्माण कार्यों के कारण 1147 किलोमीटर रोड़ कटिंग की गई थी। इसमें से अब तक 328.27 किलोमीटर रोड़ रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। शेष 819.455 किलोमीटर रोड़ रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य भी तेजी से लगभग 50 टीमों द्वारा निरंतर किया जा रहा है। रेस्‍ट्रोरेशन का सम्‍पूर्ण कार्य नवम्‍बर तक पूरा कर लिया जाएगा। महाप्रबंधक जल निगम श्री राणावत ने बताया, कि गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना से माह मार्च 2025 के प्रथम सप्‍ताह से हर घर नल से शुद्ध जल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*