**वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी यातायात पुलिस ने बनाए चालान**

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
 
नीमच । आज दिनांक 28. 9 .24 को कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री वैशाली सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सुश्री उर्मिला चौहान, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर एवं यातायात की टीम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार शहर में चालानी कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास किये जा रहे हैं ।
 यातायात पुलिस द्वारा काली फिल्म लगी कारो पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है जिससे शहर में काली फिल्म लगी कारों मे कमी आ सके साथ ही मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन पर बैठे तीन सवारी एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है ।
थाना यातायात की टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 02 न्यायालयीन चालान बनाकर वाहन जप्त किया जाकर थाने पर खड़ा किया गया ।
 पुलिस लगातार शहर में चालानी कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुधारने एवं यातायात को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु कार्य कर रही है।।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*