*ग्राम दलावदा चारभुजानाथ मंदिर में हुई चोरी में चौकी साताखेडी थाना सीतामऊ पुलिस को सफलता, उनि शुभम व्यास तथा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर माल मश्रुका किया बरामद।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

   
घटना का विवरण_ पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सम्पति संबंधी अपराधो के संबंध मे आपरेशन के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ निकिता सिंह के निर्देशन मे थाना प्रभारी सीतामऊ मोहन मालवीय द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि शुभम व्यास द्वारा विगत दिवस में ग्राम दलावदा चारभुजानाथ मंदिर में हुई चोरी को ट्रेस करते चोरी के आरोपीगण अजयदास उर्फ़ टोनी पिता बाबुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी लदुना तथा बंटी पिता कारुलाल बागरी निवासी ग्राम दलावदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर चोरी में गया मश्रुका दान पात्र की राशि तथा आभूषण को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 23.09.24 को फरियादी रविन्द्र पिता दशरथ भारद्वाज ने थाना उपस्थित होकर चारभुजानाथ मंदिर दलावदा से दानपात्र से नगदी तथा चांदी के आभूषण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में थाना सीतामऊ पर रिपोर्ट पर थाना सीतामऊ अपराध क्रमांक 561/24 धारा 331(4),305 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना में दौरान सम्पति संबधी आरोपियों के निवासी स्थान पर दबिश तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर ग्राम लदुना के व्यक्तियों द्वारा वारदात को अंजाम देना पाया जिस पर आरोपी अजयदास उर्फ़ टोनी पिता बाबुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी लदुना तथा बंटी पिता कारुलाल बागरी निवासी ग्राम दलावदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी अजयदास के अन्य साथियों की तलाश जारी होकर विवेचना जारी है । 
सराहनीय कार्य –उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मोहन मालवीय थाना प्रभारी सीतामऊ ,उनि शुभम व्यास चौकी प्रभारी साताखेडी तथा पुलिस टीम सीतामऊ का विशेष योगदान रहा ।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*