*मन्दसौर में रोजगार मेले का आयोजन:10 कंपनियां हुई शामिल, 152 युवाओं को मिले ऑफर लेटर*

जन जागृति संगम 

मन्दसौर के सीतामऊ आईटीआई कॉलेज में जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय ने रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले में गैल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल गुना, जस्ट डायल मुंबई, चेकमेट सर्विस प्रा. लि. वडोदरा, अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज दलौदा, सिद्धि विनायक बायो फर्टिलाइजर मंदसौर, कृषिधन बायो केयर इंदौर, बी एस एस माइक्रोफाइनेंस बैंगलोर, न्यू जील फैशन वेयर, मदर सन ऑटोमेटिव सानंद, और आर एस सिक्योरिटी, जयपुर जैसी 10 कंपनियां शामिल थीं।
मेले में कुल 256 युवाओं ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 152 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव और संयुक्त कलेक्टर एवं जिला रोजगार अधिकारी राहुल चौहान उपस्थित रहे।

मनुप्रिया यादव ने बताया कि हर महीने जिला स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। अगस्त 2024-25 में आयोजित पिछले मेले में 356 और सितंबर में 251 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*