*मंदसौर में गुलाबी ठंड दिखा रही असर:रात का तापमान 20 डिग्री पहुंचा; दाना तूफान का असर नहीं, मौसम खुला रहेगा*

जन जागृति संगम 

मंदसौर जिले में ठंड बढ़ने लगी है। रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। दिन का तापमान 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह हल्की धुंध का असर है वहीं, शाम को गुलाबी ठंड का असर है।

मौसम जानकारों के अनुसार अंडमान सागर से उठे चक्रवती तूफान "दाना" का जिले में असर नहीं रहेगा। हल्के बादल छाए रह सकते हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर तेज होने लगेगा। मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने कहा की 'दाना' तूफान का एमपी में असर नहीं रहेगा।

वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही अभी दिन का तापमान कुछ दिनों से सामान्य से अधिक है। जब तापमान ज्यादा रहता है और नमी ज्यादा होती है तो धुंध छा जाती है। मानसून की रवानगी के बाद मौसम भी बदलता है। सामान्य तौर पर ऐसा होता है ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां