*मोहन यादव ने खोला 211 करोड़ का खजाना, कर्मचारियों को 3 महीने की सैलरी एक साथ*

जन जागृति संगम 


भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की इस बार की दिवाली धमाकेदार होने जा रही है दरअसल, मोहन यादव सरकार ने अतिथि शिक्षकों की 3 महीने की सैलरी एकसाथ देने के निर्देश जारी कर दिए हैं इसके लिए सरकार विभाग द्वारा 211 करोड़ के बजट का आवंटन भी कर दिया गया है ऐसे में अतिथि शिक्षकों की जेबें दिवाली से पहले भरने वाली हैं गौरतलब है कि अतिथि शिक्षकों की अगस्त, सितंबर और अक्टूबर की सैलरी दिवाली से पहले ही उनके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी।

*नाराज चल रहे थे अतिथि शिक्षक*
दरअसल, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में नाराजगी थी वहीं सीएम मोहन यादव ने घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को दीपावली महापर्व से पहले सैलरी दे दी जाएगी इसके बाद 28 अक्टूबर तक वेतन दिए जाने के आदेश भी जारी कर दिए गए, वहीं अब अतिथि शिक्षकों को तीन महीने की सैलरी एकसाथ देने के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।

*211 करोड़ का दिवाली धमाका*
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए 211 करोड़ रु का बजट आवंटित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2024 के मानदेय भुगतान के लिए यह राशि आगे आवंटित कर दी है आदेश में साफ कहा गया है कि दिवाली से पहले सभी गेस्ट फैकल्टीज को उनकी सैलरी मिल जानी चाहिए।

*3 महीने की सैलरी एकसाथ पर नियमतिकरण पर फैसला नहीं*
बता दें कि जहां प्रदेश सरकार ने तीन महीने की सैलरी एकसाथ देकर अतिथि शिक्षकों की दिवाली रौशन करने का प्रयास किया है, तो वहीं अभी भी अतिथि शिक्षक नियमितिकरण की मांग को लेकर नाराज हैं। इसी महीने 2 अक्टूबर को अतिथि शिक्षक संघ द्वारा भोपाल में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसी पंवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और ढाई सौ अन्य के खिलाफ भी प्रकरण बनाया गया वहीं नियमितिकरण की मांग अभी भी नहीं मानी गई है अतिथि शिक्षक संघ के मुताबिक, नियमितिकरण की मांग अगर सरकार ने पूरी नहीं करी तो जल्द ही उग्र से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*