*खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के स्टॉल पर अब ₹320 किलो में मिलेंगे शुद्ध बेसन के लड्डू*

जन जागृति संगम 

इंदौर । प्राचीन प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रारंभ किए गए लड्डू प्रसाद के नए सुसज्जित स्टॉल पर भक्तों को मात्र ₹320 किलो में शुद्ध देशी घी से बने बेसन के लड्डू मिल सकेंगे। खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद का स्टॉल चलाया जा रहा था। अब इस सुसज्जित किया गया है। इस स्टॉल पर मंदिर की भोजनशाला में बने शुद्ध देशी घी से निर्मित बेसन के लड्डू प्रसाद के लिए मिलेंगे। श्री मिश्रा ने बताया कि लड्डू अमूल घी से भोजन शाला में तैयार कराए गए बेसन शक्कर बुरे बादाम कतरन, काजू टुकड़ी, जायफल इलायची से निर्मित किए जाते हैं। लड्डुओं की पैकिंग भी यहीं की जाती है। मिश्रा ने बताया कि स्टॉल रिनोवेट करने के बाद अब जल्द ही पैकिंग भी बदली जाएगी । उन्होंने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा विक्रय किए जाने वाले प्रसाद लड्डू की शुद्धता को लेकर FSSI द्वारा तीन बार सेफ भोग का अवार्ड दिया जा चुका है। यहां बने लड्डुओं का समय-समय पर क्वालिटी चेक भी किया जाता है।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां