*मंदसौर में दो पक्षों में फायरिंग:एक की मौत, 6 लोग घायल; खेत में मवेशी घुसने पर हुआ विवाद*

जन जागृति संगम 
 9302003334: 

मंदसौर में एक खेत में मवेशी घुसने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हथियार चले और फायरिंग भी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं, 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना वाईडी नगर थाना क्षेत्र के मुल्तानपुरा की है।

पुलिस के मुताबिक, मुल्तानपुरा निवासी अफजल मथरिया और आबिद नियारगर दोनों के खेत आसपास हैं और उनके बीच पुराना जमीन विवाद भी चल रहा है। इसी बीच सोमवार दोपहर पशु के घुसने पर दोनों पक्ष में एक बार फिर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के परिजन भी आ गए और लाठी-डंडे, तलवार से मारपीट करने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी।

अस्पताल में पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि अफजल इसके बेटे शेजाद और इनके एक साथी गोपाल ने फायरिंग की, इसमें रफीक की मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी अनीसा बी घायल हो गई। दूसरे पक्ष में आबिद, अफरोज बी, शाहरुख और राजू घायल हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। फायरिंग की खबर के बाद एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी सहित तीन थानों टीआई और पुलिस बल जिला अस्पताल में तैनात किया गया है।

दोनों पक्ष के 6 लोग घायल

एसपी अभिषेक आनन्द ने बताया कि मुल्तानपुरा में दो मुस्लिम समाज के लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ है। इनका पुराना जमीन विवाद भी चल रहा है। दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हैं, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां