*99 लाख की नगदी, 5 किलो से ज्यादा चांदी पकड़ी: तीन लोग गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 99 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी और 5 किलो 360 ग्राम चांदी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीरो माइल चौराहे पर जयपुर से आ रही स्लीपर बसों की तलाशी के दौरान यह कार्रवाई की गई।
कोतवाली थाना पुलिस टीम द्वारा जीरो माइल चौराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान जयपुर से आ रही स्लीपर बसों की तलाशी ली जा रही थी। एक बस की तलाशी के दौरान बस में सवार तीन यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनके बैग की तलाशी ली गई तो तीनों के कब्जे से 99 लाख 87 हजार 380 रुपए की नगदी और 5 किलो 360 ग्राम चांदी बरामद हुई। पूछताछ करने पर उनके पास नगदी और चांदी के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर पुलिस ने नगदी और चांदी जब्त करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बांसवाड़ा के घाटोल निवासी पुष्पेंद्र सिंह, मोहनलाल बरगोट और खमेरा निवासी गोपाल सिंह बताएं। बरामद चांदी की कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले में पूछताछ की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*