*रामपुरा का एक उर्वरक विक्रेता पंजीयन निलंबित*

जन जागृति संगम न्यूज़ 


 *नीमच* 25 अक्‍टूबर 2024,  उप संचालक कृषि श्री भगवानसिह अर्गल द्वारा मेसर्स सांवरिया खाद बीज भंडार के प्रो.जगदीश चंद्र खंदुजा, न्‍यू बस स्‍टेंड अस्‍पताल रोड़ रामपुरा, मनासा नीमच द्वारा उर्वरक(नियंत्रण) आदेश, 1985 का उल्‍लंघन करने पर खुदरा उर्वरक पंजीयन क्र.आर.एस./432/1401/47/2020, वैधता अवधि- 19.10.2025 को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

     उल्‍लेखनीय है, कि उर्वरक निरीक्षण मनासा द्वारा उर्वरक विक्रेता मेसर्स सांवरिया खाद बीज भंडार, रामपुरा का 24 अक्‍टूबर 2024 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया, कि पी.ओ.एस.मशीन में एन.पी.के.20:20:0 उर्वरक की दर्ज मात्रा 397 बेग के स्‍थान पर भौतिक रूप से 110 बेग, एन.पी.के. 20:20:0:13 उर्वरक की दर्ज मात्रा 338 बेग के स्‍थान पर भौतिक रूप से उर्वरक स्‍टॉक की मात्रा निरंक पाई गई एवं उपरोक्‍त भौतिक रूप से भंडारित मात्रा लायसेंस में दर्ज गोदाम से अन्‍यत्र स्‍थान पर पाई गई, जो कि उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का स्‍पष्‍ट उल्‍लंघन है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु