*बेटे को डिजिटल अरेस्ट बताकर वकील को धमकाया:कॉलर ने कहा- दोस्तों के साथ अरेस्ट हुआ है, एक लाख रुपए दो छोड़ देंगे*

जन जागृति संगम 

उज्जैन I प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और वकील मकसूद अली से साइबर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। उन्हें बुधवार दोपहर को कॉल आया। काॅल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि आपके बेटे को अरेस्ट कर लिया गया। एक लाख रुपए दे तो उसे छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, मकसूद अली ने रुपए का लेन-देन नहीं किया।

आपके बेटे को हमने अरेस्ट कर लिया

मकसूद अली के मुताबिक उनके पास व्हाट्सअप नंबर 9230357040 से फोन आया था। फोन करने वाले ने मकसूद अली को उनके बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी दी। कहा कि उनका बेटा दोस्तों के साथ फंस गया है, और हमने उसे अरेस्ट किया हुआ है। अगर छुड़ाना चाहते हो तो तुरंत एक लाख रुपए गूगल पे नंबर 7902136158 पर ट्रांसफर कर दो, नहीं तो बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

हालांकि, जिस समय फोन आया उस दौरान मकसूद अली का बेटा सईद घर पर ही था। इसलिए फेक कॉल की जानकारी लगते ही मकसूद अली ने उन्हें बातों में उलझाया और करीब 6 मिनट तक बातचीत करते रहे। आखिरी में जब उन्हें पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तब जाकर कॉलर ने फोन काटा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु