*जिस भूत की लम्बी उम्र के लिए सोनी ने रखा व्रत उसी ने उतारा मौत के घाट*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

 
दिल्ली के नांगलोई में एक गर्भवती प्रेमिका की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी. इसके बाद प्रेमी आराम से इधर उधर घूम रहा था. उसने इस वारदात को इतने शातिराना अंदाज में अंजाम दिया था कि उसे भरोसा था कि पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी. वो कहते हैं न कि कातिल कितना भी शातिर हो कोई न कोई सुराग छोड़ ही देता है. बस पुलिस को भी कुछ सुराग मिले और प्रेमी और उसके एक दोस्त को धर दबोचा. आरोपी का नाम सलीम उर्फ संजू है. वहीं लड़की का नाम सोनी है. लड़की के घरवालों की मानें तो वो इस बात से अंजान थे कि लड़का दूसरे समुदाय का है. वारदात वाले दिन सोनी ने सलीम के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था.

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

बताया गया कि मृतका सोनी को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक था. इसी बीच इंस्टाग्राम पर ही उसकी संजू नाम के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों एक दूसरे से अक्सर मिलने लगे. इसी बीच सोनी प्रेग्नेंट हो गई. जब ये बात सोनी के घर वालों को पता लगी तो उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की. सोनी ने घरवालों से कहा कि संजू उससे शादी करेगा. इस पर घरवाले मान गए.

प्रेमिका ने रखा था करवाचौथ का व्रत, मिलने पहुंची थी

इसी बीच करवाचौथ का दिन आया. सोनी ने सलीम के लिए करवाचौथ का व्रत रखा. दूसरी ओर सलीम अलग ही साजिश रच रहा था. जिससे सोनी अंजान थी. सलीम ने अपने दोस्त रितिक और पंकज के साथ मिलकर एक कार रेंट पर ली. इसके बाद सोनी को फोन किया. कहा कि आज करवाचौथ है… मुझसे मिलने आ जाओ. सोनी भी घर वालों से थोड़ी देर में वापस आने की कहकर सलीम से मिलने पहुंची.

कार में उतारा मौत के घाट

इसके बाद सलीम ने सोनी को कार में बैठाया और दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर तीन दोस्त उसकी लाश को रोहतक के जंगल में ले गए. वहां चार फुट गहरा गड्ढा करके लाश को दफना दिया. इसके बाद वापस लौटकर रेंट पर दी गई कार भी लौटा दी.

घर वाले आरोपी को समझते थे हिंदू

इधर सोनी के घरवालों को सोनी के न लौटने पर चिंता हुई तो उन्होंने इधर-उधर उसकी तलाश की. पता न लगने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई. घर वालों को यह नहीं पता था कि वह सलीम से मिलने गई है. वहीं घर वालों को सलीम का नाम संजू पता था. वो उसे हिंदू समझते थे.

बहन से कहती थी ‘भूत’ से बात कर रही हूं

सोनी की बहन ने बताया कि दीदी अक्सर काफी देर तक फोन पर बात करती थीं. उनसे जब पूछा जाता तो वह कहती ‘भूत’ से बात कर रही हूं. उन्होंने संजू का नंबर भूत के नाम से सेव किया था. वहीं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ‘आई लव भूत’ लिखा था.

आरोपी ने कबूला गुनाह

इसके बाद पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया. जांच के क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया. वहीं उसके दोस्त पंकज को भी गिरफ्तार किया गया. रितिक अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. आरोपी के पकड़े जाने के बाद घरवालों को पता चला कि संजू असल में दूसरे समुदाय से है और उसका नाम सलीम है. सलीम ने बताया कि वो अक्सर सोनी से बच्चा गिराने को कहता था लेकिन वो नहीं मान रही थी. इसकी वजह से कई झगड़े भी हुए थे. इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*