*ससुराल मे रह रही पड़ोसन से प्यार, पकड़े जाने पर बेरहमी से पिटा गया, अस्पताल मे ईलाज के दौरान तोड़ा दम*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
उत्तरप्रदेश 


Crime in Banda : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में तालिबानी सजा देने का एक दिल दहला देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ लोगों द्वारा एक अर्धनग्न व्यक्ति की बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई की जा रही है। जिसमें मार खाते इस व्यक्ति के शरीर पर लोहे के बके और लाठी के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान पीड़ित युवक रहम की भीख मांग रहा था। मृतक ने घटना के दस दिन बाद शुक्रवार को हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

*हमीरपुर जनपद निवासी था*

हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना के मुहर गांव निवासी रामबालक (40) की ससुराल बाँदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के कारिंदा डेरा का है। वहां किसी महिला से उसका प्रेम प्रसंग हो गया. 10 दिन पूर्व वह बच्चों से मिलने के बहाने ससुराल पहुंचा. मौका पाकर पड़ोस में अपनी प्रेमिका के पास पहुंच गया। जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

*प्रेमिका से भी की गई मारपीट*

इसके बाद पडोसियों के साथ मिलकर रामबालक की बेरहमी से धारदार हथियारों से जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि प्रेमिका के बच्चे भी आ गए उन्होंने ने भी दोनों के साथ जमकर मारपीट की है. बुरी तरह घायल रामबालक कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम हैलट में किया गया हैं। बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है. पांच आरोपियों की तलाश की जा रही तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया गया है.

*बच्चों से मिलने आता था ससुराल, पत्नी से हो गया था झगड़ा*

बताया गया कि मारपीट से पहले युवक को शराब भी पिलाई गई. आरोप है कि उसके नीचे के हिस्से में भी आग लगा दी गई थी. बताया गया कि रामबालक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था. इसी के चलते वह अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी. इसके कुछ दिन बाद उसने मायके में बच्चों को छोड़कर कन्नौज के किसी युवक से शादी कर ली थी. रामबालक बच्चों से मिलने ससुराल आता था. इसी बीच उसका पड़ोस की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु