*तरूण बाहेती मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव नियुक्त*।

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन का विस्तार करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नीमच जिले से कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।



जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई  पदाधिकारीयों की सूची जारी करी है जिसमें नीमच जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कांग्रेस नेता तरुण बाहेती के संगठन के प्रति अनुभव को देखते हुए एवं उनकी सक्रियता एवं नीमच में विपक्षी नेता होने के नाते जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहने को ध्यान में रख कर प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपीं है। बाहेती इससे पूर्व भी कई बार संगठन का दायित्व संभाल चुके है जिसमें मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के दो बार प्रदेश महासचिव,मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्रभारी एवं देश के अन्य राज्यों में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके है। श्री बाहेती की नियुक्ति कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की अनुशंसा और सहमती से की गई है। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई कार्यकारिणी में 70% पदाधिकारी 50 वर्ष से कम आयु के हैं। यह कांग्रेस अध्यक्ष का मध्यप्रदेश में भविष्य के नेता तैयार करने का एक अभिनव प्रयास है। इस कार्यकारिणी में किसी भी ऐसे नेता को जगह नहीं दी गई है,जिसने पूर्व में दलबदल किया हो। वहीं उन लोगों को भी कमेटी में स्थान दिया जो किसी बड़े नेता के पार्टी छोड़ कर जाने पर भी कांग्रेस में हीं रहकर कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा जताई है। उन्हें भी कार्यकारिणी में जगह देकर बड़ा संदेश दिया है।
श्री बाहेती के प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त होने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है व कांग्रेस नेता बाहेती ने प्रदेश सचिव नियुक्ति के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*