*02 आरोपी गिरफ्‌तार, 15 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

नीमच  । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में श्री नवलसिंह सिसोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, श्री अभीषेक रंजन, अनु० अधिकारी पुलिस जावद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी रतनगढ़ श्री बी०एस० गौरे के कुशल नेतृत्व मे थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करो को गिरफ्‌तार कर 15 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 26.11.24 को पुलिस चौकी डीकेन थाना रतनगढ़ द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए, नीमच रतनगढ रोड जनकपुरा फंटा से आरोपी 1-बूटासिंह पिता मिल्खासिंह सिख उम्र 44 साल जाति मजहबी सिख निवासी ग्राम गली नम्बर 4, एसएएस नगर, वार्ड नम्बर 12 मलोट थाना तह० मलोट जिला श्री मुख्तसर साहेब हा०मु० शहरगढ़ ज्ञानसिंह बोदीवाला ग्राम पंचायत शहरगढ़ ज्ञानसिंह बोदीवाला, थाना, तह० मलोट जिला श्री मुख्तसर साहेब पंजाब, 2-परमीन्द्रर सिंह पिता कुलवन्त सिंह सीख उम्र 24 साल निवासी शहरगढ़ ज्ञानसिंह वाला ग्राम पंचायत शहरगढ़ ज्ञानसिंह बोदीवाला, थाना, तह० मलोट जिला श्री मुख्तसर साहेब पंजाब को गिरफ्‌तार कर उनके कब्जे से दो विमल पान मसाला के बेग से कुल 15 किलोग्राम पीसा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक बी०एस० गौर, पुलिस थाना रतनगढ़ व पुलिस चौकी डीकेन की टीम की सराहनीय व प्रशंसनीय भुमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*