*पुराने विवाद के कारण मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का कारावास*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

नीमच। श्री अंकित जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, के द्वारा पुराने विवाद के कारण मारपीट करके गंभीर चोट पहुंचाने वाले जसवंतसिंह उर्फ छोटू पिता मांगूसिंह, उम्र-50 वर्ष, निवासी-ग्राम चंगेरा, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06 माह का सश्रम कारावास व 500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओं श्रीमती कीर्ति शर्मा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 05 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 08.01.2019 को शाम के 06 बजे ग्राम मालखेडा रोड स्थित भैरू बावजी के मंदिर के पास की हैं। घटना दिनांक को फरियादी भूपेंद्रसिंह राजपूत निवासी ग्राम कुंडला का नीमच मंडी काम से आया था, जो वापस जा रहा था और वह भैरू बावजी मंदिर के पास रूका तभी वहां पर आरोपी आया और पुरानी रंजीश के कारण वह फरियादी से विवाद करते हुए लात-घुसों से उसके साथ मारपीट करने लगा और उसने पत्थर से फरियादी के मुॅह पर मारी जिस कारण फरियादी की नाक पर गंभीर चोट आई और खुन निकलने लगा। घटना पर से आने-जाने वाले लोगों ने बीच-बचाव किया। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध थाना नीमच सिटी में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई एवं आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, चश्मदीद साक्षी सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती कीर्ति शर्मा, एडीपीओ द्वारा की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*