*बर्फीली हवाओं से मंदसौर में ठिठुरन बढ़ी:दिसंबर की शुरुआत में तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है- मौसम विभाग*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। मंदसौर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा और दिसंबर की शुरुआत में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिक शिल्पा आप्टे ने बताया कि नवंबर के आखिरी दिनों में भी ठंड का असर बना रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर समाप्त होने के बाद ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है।

बर्फीली हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन
बर्फीली हवाओं से दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण सर्द हवाओं की रफ्तार में भी इजाफा हुआ है। ये हवाएं पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इस वजह से प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर ज्यादा है और दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*