*राशन कार्ड नहीं बनने से परेशान व्यक्ति ने डाला पेट्रोल:कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, आरोप- 181 पर शिकायत के बावजूद लगाए जा रहे चक्कर*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

रतलाम में राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज एक व्यक्ति ने आज (मंगलवार) दोपहर कलेक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। समय रहते मौजूद पुलिस कर्मियों ने देख लिया और उसे बचा लिया। परेशान व्यक्ति ने अधिकारियों पर चक्कर लगवाकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, शहर के दिलीप नगर में रहने वाले मनोज काश्पय ने आत्महत्या का प्रयास किया। मनोज ने राशन कार्ड नहीं बनने पर 181 पर शिकायत की थी। आज उसे संबंधित विभाग में बुलाया था। लेकिन जब वह संबंधित बाबुओं के पास पहुंचा तो सही जवाब नहीं मिला, जाने का बोल दिया।इसी बात से नाराज एसडीएम कोर्ट ऑफिस के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। माचिस की तीली जलाते देख मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में एसडीएम अनिल भाना आया। संबंधित से चर्चा की।

यूपी का रहने वाला
मनोज का कहना है वह यूपी के कानपुर जिले के सरायगढ़ का रहने वाला है। 13 पहले रतलाम में आकर बसा है। यहां मजदूरी करता है। घर में पत्नी रेखा और 5 साल का बेटा आयुष है।

शिकायतकर्ता मनोज काश्यप।
181 पर शिकायत की
मनोज ने बताया कि कूपन नहीं बनने पर 181 पर शिकायत की थी। कलेक्ट्रेट में बुलाया था। यहां जो मैडम व सर थे नाराज होने लग गए। बोलने पर कहने लगे कि ज्यादा चिल्लाओगे तो थाने में बंद करा देंगे। तब मैंने पेट्रोल डाला आत्महत्या की कोशिश की। साल भर से परेशान हो रहा हूं। मैने कहा कूपन नहीं तो पर्ची बनाकर दे दो ताकि राशन मिलने लग जाए।

जब मालूम पड़ा कि नगर निगम में राशन कार्ड बन रहे हैं तो वहां पर भी आवेदन दिए दिन महीनों हो गए, फिर भी नहीं बना। नगर निगम जाता हूं तो कहते है कलेक्ट्रेट जाओ, कलेक्ट्रेट आता हूं तो इधर से उधर चक्कर कटवाए जाते हैं। आज भी ऐसा हुआ। 181 पर शिकायत की वह भी कटवा दी।

इस स्थान पर शिकायकर्ता ने पेट्रोल डाल आत्महत्या करने की कोशिश की।
आवेदन खारीज हो चुका-एसडीएम
एसडीएम अनिल भाना ने बताया कि संबंधित का आवेदन पत्र फरवरी माह में आया था। मेरे यहां आने के पहले ही इनका आवेदन दो बार खारीज हो चुका है। यह यूपी के रहने वाले हैं। बीपीएल व एपीएल राशन कार्ड बनने के लिए बाध्यता लगी है। हम तो जनसुनवाई में बैठे थे। मालूम पड़ने पर संबंधित से जानकारी ली। आत्महत्या की कोशिश की है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*