*मंदसौर में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने कहा- पानी की चोरी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करें, 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

मंदसौर साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर अदिति गर्ग ने सभी एसडीएम, नगर पालिका सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि, पानी की चोरी के मामलों एवं शिकायत पर सख्त कार्रवाई करें। कहीं भी पानी की चोरी को लेकर कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए।

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा
जिले में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस पखवाड़े में जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन हेतु जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इसमें सभी विभाग अपनी-अपनी गतिविधियां आयोजित करेंगे। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि, सिंचाई परियोजना द्वारा किसानों के खेतों में पानी भर जाने से अगर किसी किसान की फसल को नुकसान हुआ है तो किसान को मुआवजा देने की कार्यवाही करें।

कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता रहे। खाद को लेकर किसी प्रकार की समस्या ना हो। स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए डोर टू डोर कैंपेन लगातार चलाएं। इसके लिए नगरीय निकाय के सीएमओ और उनके स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान करें। भूमि आवंटन के प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करें। जिससे भूमि आवंटन में आगे की कार्यवाही पूर्ण की जा सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*