*रतलाम के टीचर को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश:कॉलर ने कहा- आपके खाते में 80 लाख का इलीगल फंड आया, अकेले कमरे में आओ*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

रतलाम में एक युवक को फर्जी पुलिस अधिकारी बन डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके खाते में 80 लाख का इलीगल फंड आया है। आपके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। बैंक डिटेल्स, चेक बुक लेकर अकेले कमरे में आओ। युवक पहले तो डरा, लेकिन बाद में अपने भाई को घटनाक्रम बताते हुए साइबर सेल तक पहुंच गया। साइबर सेल के अधिकारियों ने बिना डरे कॉल डिस्कनेक्ट करने को कहा। इससे युवक डिजिटल अरेस्ट के नाम से होने वाली धोखाधड़ी से बच गया।

घटनाक्रम शहर के रिटायर्ड कॉलोनी का है, जहां एक युवक के पास रविवार दोपहर अनजान नंबर से वाट्सएप वाइस कॉल आया। कॉलर ने खुद को दिल्ली पुलिस अधिकारी बताया। कहा कि आपके खाते में 10 लाख रुपए फर्जी हैं। इस पर फर्जी पुलिस अधिकारी ने युवक को बैंक डिटेल्स और चेक बुक लेकर एक कमरे में अकेले आने के लिए कहा। यह भी कहा कि आप डिजिटल अरेस्ट रहेंगे। किसी से संपर्क नहीं कर सकते।

युवक ने दिखाई समझदारी
युवक ने समझदारी से काम लेते हुए अपने भाई को बताया, जिसने सायबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी। वह फर्जी पुलिस अधिकारियों को बात करते करते ही अपने भाई के साथ एसपी कार्यालय स्थित साइबर सेल पहुंच गया। जहां पूरा घटनाक्रम भाई ने बताया। साइबर सेल रतलाम ने युवक से बिना डरे फर्जी पुलिस अधिकारियों से कॉल डिस्कनेक्ट करने को कहा।

यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन या बैंक डिटेल्स को शेयर नहीं करें। सुरक्षा के देखते हुए बैंक खाते को टेंपरेरी फ्रिज करवाने के लिए कहा। इस तरह युवक डिजिटल अरेस्ट होने वाली धोखाधड़ी से बच गया।

दिमाग से डर निकाला
साइबर सेल की टीम के एसआई राजा तिवारी, कांस्टेबल मयंक व्यास, विपुल भावसार द्वारा युवक की काउंसलिंग की। युवक के मन से डर निकालकर साइबर अपराधियों द्वारा किए जा रहे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बारे में बताकर जागरूक रहने को कहा। साइबर टीम ने फर्जी मोबाइल नंबर की रिपोर्ट कर ब्लॉक करवाने की कार्रवाई की।

युवक एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता है। इसलिए पुलिस ने भी युवक की पहचान से जुड़ी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*