*मंदसौर* में गुरुवार की रात दलौदा स्टेशन पर हैदराबाद अजमेर ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत

जन जागृति संगम न्यूज़ 

*मंदसौर* में गुरुवार की रात दलौदा स्टेशन पर हैदराबाद अजमेर ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक चलती ट्रेन से उतरते समय संतुलन खो बैठा और दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया था।


जानकारी के अनुसार, दलौदा के धनोरा कॉलोनी निवासी निवासी संजय डाबी पिता नंद किशोर डाबी (33) पीथमपुर में कपड़े की फैक्ट्री में एक माह काम करने के बाद गुरुवार को ट्रेन से घर लौट रहा था। रतलाम में ट्रेन बदलने के बाद वह हैदराबाद अजमेर गाड़ी संख्या 12720 से मंदसौर आ रहा था। दलौदा स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से उसे मंदसौर होकर वापस दलौदा आना था।

दलौदा स्टेशन पर गाड़ी की रफ्तार धीमे हुई, इस दौरान घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में संजय ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में शरीर का संतुलन खो बैठा और ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका एक हाथ धड़ से अलग हो गया। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया यहां से परिजन उसे उदयुपर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मृत्यु हो गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*