*भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ सीने पर चढ़कर बुरी तरह दंपती को चप्पल से पीटा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 



जबलपुर। भाजपा के बूथ अध्यक्ष और एक दंपती के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट का वीडियो भी बना। इसमें भाजपा का बूथ अध्यक्ष युवक के सीने पर चढ़कर पिटाई करता नजर आ रहा है, वहीं उसका साथी युवक को चप्पलों से पीटते रहे।

*युवक की पत्नी के बाल पकड़कर उसे घसीटती रही दूसरी महिला*
वीडियो में एक महिला भी नजर आ रही है, जो युवक की पत्नी के बाल पकड़कर उसे घसीट रही है। मामले में तिलवारा पुलिस ने बूथ अध्यक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है, वहीं दूसरे पक्ष को भी एफआईआर के लिए बुलाया है।

*जमीन का पट्टा और नगर निगम जबलपुर की टैक्स की रसीद है*
तिलवारा शाहनाला राम नगर निवासी अनिल झारिया और उसकी पत्नी वर्षा झारिया नजूल की जमीन पर रहते हैं। उनके पास जमीन का पट्टा और ननिज की टैक्स की रसीद है। दोनों अपने घर पीछे निर्माण कार्य कर रहे थे।

*भाजपा के बूथ अध्यक्ष से ऐसे हुई विवाद की शुरुआत*
भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित द्विवेदी को जानकारी मिली, वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचा।

दोनों पक्षों में विवाद होने लगा, तभी वहां पार्षद सुनील गोस्वामी पहुंचे और मामला शांत कराया।

भाजपा समर्थक पार्षद सुनील ने कहा कि मारपीट से जुड़े मामले में उनका कोई लेनादेना नहीं है।

झारिया परिवार ने पेड़ काटा था जिसको लेकर समझाइश दी गई थी। रविवार को बातचीत हुई थी।

सोमवार को मारपीट होने की जानकारी मिली। उस वक्त मैं वहां नहीं था। विवाद से कोई संबंध नहीं।

*बूथ अध्यक्ष के साथियों ने पीटा*
रविवार को विवाद के बाद सोमवार सुबह फिर से अमित द्विवेदी साथियों के साथ अनिल झारिया के घर के बाहर पहुंचा और उससे मारपीट शुरू कर दी। अमित का आरोप है कि अनिल झारिया ने उसे गाली गलौच करते हुए ईंट फेंककर मारी, जिसके बाद आत्मरक्षा में उसने मारपीट की।

*जमीन पर गिराया और उसके सीने में चढ़कर*
अनिल झारिया को अमित ने जमीन पर गिराया और उसके सीने में चढ़कर उससे मारपीट की। इस दौरान अमित के साथी ने अनिल को चप्पलों से पीटा। बीच-बचाव करने अनिल की पत्नी वर्षा पहुंची, तो वहां मौजूद एक महिला ने वर्षा के बाल पकड़े और उसे घसीटकर गिरा दिया, इस दौरान उससे भी चप्पल से मारपीट की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*