*भोपाल में हिट एंड रन... तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, एक के दोनों पैर कटे*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर पुल पर रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक के दोनों पैर कट गए, वहीं अन्य दो को सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुईं। ज्यादा खून वह जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

*एक ही कॉलोनी में रहते थे*
छोला मंदिर थाने में पदस्थ एएसआई राकेश शुक्ला ने बताया कि 20 वर्षीय अल्फियाज, 19 वर्षीय समीर हनीफ और 18 वर्षीय समीर नजाकत ऐशबाग इलाके की अली अहमद कॉलोनी में रहते थे। रविवार रात करीब 11 बजे तीनों करोंद मंडी के पीछे के रास्ते से करोंद से अपने घर जा रहे थे।

*टक्कर मारने वाले का सुराग नहीं*
तभी आरिफ नगर पुल पर एक तेज रफ्तार वाहन पीछे की ओर से आया और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया । इस हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की पहचान करेंगे।

*काम देखने करोंद गए थे*
मृतकों के पड़ोसी रिजवान अहमद ने बताया कि तीनों एक ही कॉलोनी में रहते थे और बचपन के दोस्त थे। वे फर्नीचर की कारीगरी का काम करते थे। रविवार रात करीब नौ बजे अपने घर से करोंद के लिए निकले थे। वहां हाउसिंग बोर्ड इलाके में उन्हें काम देखने के लिए बुलाया गया था। काम देखने के बाद वे पुल पर चढ़े ही थे कि कुछ देर बाद ही पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*