*लखनऊ में एक्सीडेंट के बाद शव के ऊपर से रात भर गुजरती रहीं गाड़ियां, पुलिस ने चीथड़े एकत्रित कर बनाई गठरी*

जन जागृति संगम 


लखनऊ। राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है गोसाईगंज के सुल्तानपुर रोड स्थित संकल्प पेट्रोल पंप के पास देर रात तेज रफ्तार वाहन से एक व्यक्ति की मौत हो गई व्यक्ति का शव रोड पर ही पड़ा रहा रात में एक्सीडेंट होने के कारण शव के ऊपर से कई गाड़ियां गुजरती रहीं, जिससे चीथड़े उड़ गए हादसे की सूचना पाकर सुबह मौके पर पुलिस पहुंची कड़ी में मशक्कत के बाद शव को चीथड़े को एकत्रित कर एक गठरे में पैक कर दिया घटना स्थल पर एक साइकिल में खड़ी पाई गई है। पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

*शव की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस*
जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित संकल्प पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11.35 बजे युवक साइकिल से सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया जिससे साइकिल दूर जा गिरी और युवक की मौत हो गई इस दौरान कई वाहन शव को कुचलते हुए निकल गए जिससे शव के चीथड़े हो गए और सड़क पर चिपक गए राहगीरों ने घटना की जानकारी गोसाईंगंज पुलिस को दी पुलिस ने किसी तरह से शव को समेटा और एक गठरे में पैक कर दिया।

*साइकिल और बोतलों से भरा बैग मिला*
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव क्षत-विक्षत होने के कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है मौके पर खाली बोतलों से भरा एक थैला मिला है सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर हाईवे पर देर रात सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया इसके बाद कई गाड़ियां शव के ऊपर से गुजर गईं क्षत-विक्षत शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*