*उज्जैन के घट्टिया में महिला की तलवार मारकर हत्या:आरोपी पति ने किया सरेंडर, विवाद के बाद दूसरी पत्नी के गले पर मारी तलवार*
जन जागृति संगम न्यूज़
उज्जैन के पास घट्टिया तहसील में सोमवार को तलवार से महिला की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया। घटना शासकीय महाविद्यालय के पास तुलाहेडा रोड पर हुई।
जानकारी के अनुसार घट्टियामें एनएम कॉलेज के सामने रहने वाले जगदीश भारती ने अपनी दूसरी पत्नी शिवानी उर्फ़ मंजू की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पारिवारिक मामले में हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया।
पत्नी की हत्या करने के बाद जगदीश ने थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। तड़के हुए घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी भारत सिंह, थाना प्रभारी देवीलाल दसोरिया सहित पुलिस मौके पर पहुंची। घट्टिया पुलिस ने बताया कि शिवानी आरोपी जगदीश की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें