*दस हजार रुपये का ईनामी व सदर चित्तौड़गढ़ थाने का एचएस गिरफ्तार।* *हत्या के आरोप में जेल में बंद था, अंतरिम जमानत से फरार हुआ।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

चित्तौड़गढ़, 24 नवम्बर। डेढ़ वर्ष पूर्व निम्बाहेड़ा कस्बे में विनोद कीर का अपहरण कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार न्यायिक हिरासत से अंतरिम जमानत से फरार आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर सदर चित्तौड़गढ़ थाने का एचएस होकर दस हजार रुपये का ईनामी भी था।
 
            जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि गत वर्ष मई माह में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा के विनोद कीर का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर को गिरफ्तार किया था। जिसे सम्पूर्ण अनुसंधान के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। न्यायिक अभिरक्षा से कोर्ट के आदेश से 20 दिवसीय अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था। जिसे 02 मार्च को पुनः उप कारागृह निम्बाहेड़ा में उपस्थित होना था। जो वापिस जेल में नहीं आकर फरार हो गया। जिसकी तलाशी व गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।
      फरार आरोपी सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर की तलाश कर गिरफ्तार करने के लिये एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा सुमेर मीणा पु.नि. द्वारा अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि. भूपेंद्र सिंह व  कानिस्टेबल रणजीत, देवेन्द्र, रामकेश, जगदीश, विरेन्द्र की टीम गठित की गई। 
      टीम प्रभारी सूरज कुमार को सुचना मिली कि सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर हमीरगढ के पास देवनारायण हॉटल पर आया हुआ है, जिसने दाढी मुझ बढा रखी होकर सफेद रंग की टी-शर्ट व जीन्स की पेन्ट पहने हुये है। पुलिस टीम ने अविलम्ब हॉटल देवनारायण हमीरगढ पहुंच फरार आरोपी गणेशपुरा थाना सदर चित्तौडगढ निवासी 42 वर्षीय सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर पुत्र मांगी लाल कीर को गिरफतार कर थाने पर लाये। उक्त आरोपी सुरेन्द्र उर्फ शेरू कीर की गिरफतारी मे भीलवाड़ा जिले के थाना हमीरगढ के हैड कानि भुपेन्द्र सिंह व कानि श्रवण कुमार का भी योगदान रहा । 
     एचएस सुरेंद्र उर्फ शेरू कीर पर चित्तौडगढ जिले व अन्य जिलो मेे दर्जन भर से भी अधिक मुकदमे लडाई झगडा, डराने धमकाने, लुट, हत्या, व आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के दर्ज है व पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ का हिस्ट्रीशीटर होकर पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ में फिरौती मांगने, भीलवाड़ा कोतवाली मे हथियार सप्लाई करने के मामले में भी वांछित चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार करने के लिये पिछले 8 महिने मे राजस्थान मध्यप्रदेश मे करीब 100 से भी ज्यादा संदिग्ध ठिकानो पर दबिश देकर तलाश किया गया। 

*टीम उपलब्धिः-*
 थानाधिकारी राम सुमेर मीणा पु. नि. के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार मय टीम द्वारा पिछले डेढ़ साल में 22  अवैध पिस्टल 37 जिंदा कारतूस जब्त किए , 27 नकबजनी/चोरी का खुलासा कर माल बरामद किया 15 इनामी अपराधी जिनपर कुल 95 हजार का इनाम घोषित था को गिरफ्तार किया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान कुल 83 स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी/ भगोड़ों को गिरफ्तार किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*