*मंदसौर में बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी:तापमान में मामूली उछाल, अगले तीन दिन ठंड का असर बना रहेगा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

मंदसौर में शनिवार-रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि आज रात और दिन के तापमान में मामूली उछाल देखा गया है। हालांकि ठंड का असर कम नहीं हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंडक बनी हुई है। जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन इसी प्रकार का मौसम रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के खत्म होने के बाद मौसम सामान्य हो जाता है, लेकिन इस समय आसमान बादलों से घिरा रहने के कारण सुबह और रात की ठंडक दिन के तापमान पर भी असर डाल रही है।

'हवाओं की गति तेज हुई, तापमान में आया बदलाव'
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पूर्वी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिनकी वजह से उत्तरी हवाओं की गति तेज हुई और तापमान में बदलाव आया। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है, और अगले तीन दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। डॉ. सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के कारण बर्फीली हवा यहां पहुंच रही है, जिससे रात का तापमान बढ़ने के बावजूद ठंडक बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*