*शासकीय अधिवक्ता से पुलिस आरक्षक द्वारा फोन पर की गई अभद्रता के मामले ने पकड़ा तूल, सीतामऊ में अभिभाषक संघ ने२ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन*

जन जागृति संगम न्यूज़ 

मंदसौर। अभिभाषक संघ सीतामऊ के सदस्य व विशेष शासकीय अधिवक्ता श्यामदास बैरागी अधिवक्ता के पक्षकार दिलीप पिता भंवरलाल बलाई निवासी धमनार तहसील दलोदा के उपर पुलिस सीतामऊ में पदस्थ पुलिस कर्मचारी अमित व्यास द्वारा उसके द्वारा बताए गए वकील को नियुक्त करने हेतु जबरन दबाव बनाया गया व श्यामदास बैरागी अधिवक्ता द्वारा अमित व्यास को मोबाईल पर फोन कर ऐसा करने से मना किया गया तो अमित व्यास ने श्यामदास बैरागी अधिवक्ता को गाली-गलोच की व अभद्र व्यवहार किया, जिसकी शिकायत श्यामदास बैरागी अधिवक्ता द्वारा दिनांक 23/11/2024 को थाना प्रभारी सीतामऊ को मय दिलीप बलाई निवासी धमनार व स्वयं के शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत कि है। लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कि गई है। पुलिसकर्मी अमित व्यास के कृत्य का अभिभाषक संघ सीतामऊ घोर विरोध करता है। तथा यह मांग करता है कि पुलिसकर्मी अमित व्यास को तुरन्त निलम्बित कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना सीतामऊ में एफ.आई.आर. दर्ज की जावे अन्यथा अभिभाषक संघ द्वारा इस घटना के विरूद्ध आन्दोलन किया जावेगा।
पूर्व में भी ऐसी जानकारियां प्राप्त हुई है व अभिभाषक संघ द्वारा शिकायत कि गई है कि पुलिस वालों द्वारा अभिभाषक विशेष से अवैध लाभ के अधीन पक्षकरों को अभिभाषक विशेष पर जाने के लिये मजबुर किया जाता है, जिसका भी अभिभाषक संघ घोर विरोध करता है।


अतः निवेदन है कि अमित व्यास को तुरन्त निलम्बित किया जाकर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जावे व कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*