थाना जीरन को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता।

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
 
​माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 352 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन पीकप ईक्को कार कों जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। 
 
​घटना का संक्षिप्त विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन मे जिले मे अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व मे मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुई पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ पीकप क्रमांक एमपी 43 जी 3830 से 16 प्लास्टीक के कट्टो में 352 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 48 लाख 15 हजार रूपये को जप्त कर एवं एक इक्को कार क्रमांक आरजे 03 सीबी 5810 से पायलेटीगं करने वाले 04 आरोपियो को एवं पीकप चालक कुल 05 आरोपियो को गिर. किया गया। आरोपीगण जप्त डोडाचुरा कहाँ से लाया है इस सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है।  
 
नाम आरोपीः - ​01. विष्णुलाल पिता देवचन्द्र तेली उम्र 38 साल निवासी अरनिया          गुर्जर थाना सितामउ जिला मन्दसौर
02. शिवलाल पिता नाथुलाल गायरी उम्र 41 साल निवासी सरसपुरा थाना सीतामउ जिला मन्दसौर
03. अर्जुन पिता गोकुल सिह गुर्जर उम्र 26 साल निवासी भारतपुरा थाना सितामउ जिला मन्दसौर
04. गोर्वधनलाल पिता रामलाल सुर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी भारतपुरा थाना सितामउ जिला मन्दसौर
05. दशरथ पिता मदनलाल मालवीय उम्र 35 साल निवासी सरसपुरा थाना सितामउ जिला मन्दसौर
 
जप्त सामग्री ​(1) 352 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 35 लाख (2) पिकप वाहन नम्बर एमपी 43 जी 3830 किमती 08 लाख
(3) इक्को कार जिसके नम्बर आजे 03 सीबी 5810 किमती 05 लाख (4) 19 केरेट मोसम्बि
 
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोज सिह जादौन थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*