*भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर अक्षर पटेल-रवि विश्नोई:इंदौर में मुश्ताक अली ट्राफी खेलने आए हैं कई दिग्गज खिलाड़ी*

जन जागृति संगम 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी अक्षर पटेल, रवि विश्नोई और अभिषेक देसाई मंगलवार को महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। वे तड़के चार बजे मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दौरान करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर भगवान को दूध अर्पित किया।
बता दें कि मुश्ताक अली ट्राफी में शामिल होने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी इंदौर पहुंचे है। अक्षर पटेल,रवि विश्नोई और अभिषेक देसाई के साथ अन्य खिलाड़ी भी आरती में शामिल हुए। अक्षर पटेल और रवि विश्नोई ने भगवान मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती सम्पन्न होने के बाद सभी ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना मांगी। अक्षर पटेल ने कहा कि मैंने अपने लिए नहीं मांगा है। मुझे हर साल बाबा महाकाल बुलाते हैं, बस वे बुलाते रहे। मेरे लिए जो अच्छा होगा बाबा महाकाल मुझे दे देते हैं।

दूसरी बार भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने महाकाल मंदिर पहुंचे रवि विश्नोई ने कहा कि महादेव की कृपा मुझ पर बनी रहे। बहुत अच्छा लगता है महाकाल मंदिर आना, मैं दूसरी बार आया हूं। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कुनाल पंड्या महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।
या है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*