*चाकू मार मोबाइल छिनने वाले पकड़ाए:शौक पूरे करने के लिए वारदात को दिया अंजाम, एक अन्य साथी को भी पकड़ा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

रतलाम में पांच दिन पूर्व रेलवे डाउन यार्ड में दो युवतियों पर चाकू से हमला मोबाइल लूट कर फरार हुए आरोपी को जीआरपी ने रविवार शाम पकड़ लिया। आरोपी ने अपने शौक मौज पूरा करने के लिए वारदात का अंजाम दिया था। उसने मोबाइल एक नाबालिग को 1500 रुपए में बेच दिया था।

बता दें कि 20 नवंबर की शाम शकुंतला मईडा (23) पिता धारजी मईडा निवासी ग्राम चितोडीरूडी बामनिया थाना पेटलावद जिला झाबुआ अपनी सहेली कलावती (23) पिता राजेश डामर निवासी ग्राम सेमलिया नरेला थाना थांदला जिला झाबुआ के साथ काटजू नगर से पटरियों के रास्ते रेलवे स्टेशन रतलाम की ओर जा रही थी। रास्ते में सैलाना डाउन यार्ड के पास एक बदमाश चाकू से दोनों युवतियों पर हमला कर दिया। बदमाश शकुंतला के साथ से मोबाइल लेकर भाग गया। घायल दोनों युवतियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ता कराया था। मामले में जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

1500 रुपए में बेचा
आरोपी की तलाश के लिए जीआरपी टीआई मोतीराम चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। मुखबिर से सूचना मिली कि 21 नवंबर को एक मोबाइल एक लड़के ने खरीदा है जिसकी उम्र करीब 15 साल है, जो कि बाजना बस स्टैंड पर सैलून की दुकान पर काम करता है। सूचना बाजना बस स्टेंड पर सैलून की दुकानों को जांचा। एक सैलून पर एक लड़का मिला जिसने 1500 रुपए में मोबाइल खरीदना बताया। मोबाइल के IMEI No. सर्च किए तो उक्त मोबाइल 20 नवंबर को हुई लूट और चाकूबाजी की घटना का ही मोबाइल निकला।

बाल अपचारी से उक्त मोबाइल के संबंध में पूछताछ की तो उसने उक्त मोबाइल ईश्वर नगर में रहने वाले विकास पिता ताहजिंग भाभर एवं उसके साथी चेतन सिंह पंवार पिता राजेंद्र पंवार से खरीदना बताया। बाल अपचारी से मोबाइल जब्त किया।

अहमदाबाद में करते हैं काम
इसके बाद दोनों की तलाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी चेतन सिंह पिता राजेंद्र सिंह पंवार से पूछताछ की तो उसने दोनों युवतियों पर चाकू से वार कर मोबाइल छिन कर भागने की बात बताई। इसके साथ रहने वाले विकास पिता ताहजिंग को भी गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अहमदाबाद में फैक्ट्री में काम करता है। अहमदाबाद जाने और खाने, शराब एवं गुटखा, पान मसाला के शौक मौज को पूरी करने के लिए घटना को अंजाम दिया। जीआरपी दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। जीआरपी ने मोबाइल जिसकी कीमत 20 हजार रुपए एवं एक खटकेदार चाकू भी जब्त कर लिया। आज (सोमवार) आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*