*शराब छुड़ाने की दवा देना पड़ा भारी, पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, दो भाइयों की मौत*
जन जागृति संगम
सवाई माधोपुर। शराब की लत छुड़ाना दो भाइयों को भारी पड़ गया। बामनवास के समीपवर्ती पिपलाई ग्राम पंचायत के लाकड़ी वाली ढाणी में एक देवस्थान पर शराब छुड़ाने की दवाई पीते ही दो भाइयों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि इस सम्बंध में परिजनों ने कोई भी प्राथमिकी पुलिस में दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज की गई है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि परिजनों का दावा है कि दोनों सगे भाइयों की मौत दवाई पीने के बाद हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें