पानी की चोरी के मामलों पर सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर
जन जागृति संगम न्यूज़
हम होंगे कामयाब पखवाड़ा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम, नगर पालिका सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि, पानी की चोरी के मामलों एवं शिकायत पर सख्त कार्यवाही करें। कहीं भी पानी की चोरी को लेकर कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें