खेत पर सिंचाई को लेकर दो पक्षों मे हुआ खुनी संघर्ष

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

मंदसौर नई आबादी थाना क्षेत्र के पानपूरा निवासी दीपक पिता सुरेश ग़ायरी द्वारा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 23.11.2024 को रात्री 10.00 बजे के लगभग मैं मेरे छोटे भाई रोहित गायरी के साथ कुएँ पर गेहूँ के खेत में पानी पिलाने के लिए गया था तो मैंने खेत में सिंचाई के लिए पाईप जोडा तो मेरा अंकल घनश्याम पिता नानुराम गायरी व उसका लडका अतुल गायरी दोनों आए और बोले कि तुने मोटर क्यों चलाई तो मैंने बोला कि मेरे बंटे हुए दिन में मैं मोटर चला रहा हूँ तो मेरा अंकल घनश्याम गायरी मेरे साथ माँ बहिन की अश्लील नंगी नंगी गालियाँ देने लगा तो मैंने मेरे अंकल को गालियां देने से मना किया तो मेरा अंकल व उसका लडका मेरे साथ लात घुसों से मारपीट करने लगे जिससे मेरे सिर में पीछे तरफ चोट लगकर खुन निकलने लगा। मेरे अंकल घनश्याम ने किसी चाकुनुमा चींज से मेरे दाहिने कंधे पर मारी जिससे मेरे चोट लगकर खुन निकलने लगा। मेरे भाई रोहित ने मेरे पिताजी को फोन लगाया तो मेरे अंकल के लडके अतुल ने हाथ में पत्थर लेकर मेरे भाई रोहित को मारी जो मेरे भाई के बाएँ कान पर चोट लगी खुन निकलने लगा। थोडी देर में मेरे पिताजी कुएं पर आए तो इन लोगो ने मेरे पिताजी के साथ भी मारपीट की जिससे मेरे पिताजी के बाएँ कंधे पर व पीठ पर चोट लगी। चिल्लाचोट की आवाज सुनकर मेरे खेत पडोसी लखन उर्फ अनिल पिता राधेश्याम गायरी ने आकर बीचबचाव किया था व घटना देखी थी बाद ये लोग वहाँ से जाने लगे व जाते जाते बोले कि आज के बाद कुएँ पर मोटर चलाई तो तुम्हे जान से खत्म कर देगें बाद मेरे मौसी के लडके लखन उर्फ अनिल पिता राधेश्याम गायरी व दोस्त दीपक पिता गोपाल राठौर ने कुए पर आकर कार से मुझे व मेरे पिताजी व मेरे भाई को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल लेकर गए थे जहाँ मेरा ईलाज चला व मेरा भाई रोहित व मेरे पिताजी अस्पताल में भर्ती है पुलिस ने आरोपियों ऊपर विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज किया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उधम संवाद एवं युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं एग्रीडशिप मेल*