*नए साल में मध्य प्रदेश में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी, भरे जाने हैं करीब 10 हजार पद*

𝗝𝗮𝗻 𝗷𝗮𝗴𝗿𝗮𝘁𝗶 𝘀𝗮𝗻𝗴𝗮𝗺 
𝟵𝟯𝟬𝟮𝟬𝟵𝟯𝟯𝟯𝟰

सरकारी स्कूलों में भर्ती के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ईएसबी साल भर में 15 भर्ती, पात्रता और पांच प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। ईएसबी 15 फरवरी से समूह-5 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती से परीक्षाओं की शुरुआत करेगा। इसी तरह मई माह में पांच परीक्षाएं कराएगा। इसमें तीन भर्ती और दो प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं।

*सालों से था इंतजार*
मार्च में होने वाली माध्यमिक शिक्षक (खेल, गायन, वादन व नृत्य) और उक्त विषयों के लिए प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा व माध्यमिक (विषय) शिक्षक चयन परीक्षा को खास बताया जा रहा है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सालों से तैयारी कर रहे हैं। ईएसबी ने भर्ती परीक्षाओं में अनुमानित पद संख्या भी जारी किया है। इसमें माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक (खेल,गायन वादन व नृत्य) और माध्यमिक (विषय) शिक्षकों के 10 हजार पदों पर भर्ती होगी।

*ये होंगी प्रवेश परीक्षा*
पीएटी: मई में

एनीमल हसबेंडरी एवं डेयरी डिप्लोमा: जून में

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा: जून में

प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट एंड जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी: जून में

पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा: जून में

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*