*मोटर साईकिल से 21 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त, एक गिरफ्तार।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 

चित्तौड़गढ़, 26 दिसम्बर। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल के पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे से 21 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त कर पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
            पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए एएसपी सरिता सिह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में  थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. व पुलिस जाप्ता हैड कानि. हरविन्दर सिह, कानि. अमित, रामकेश व विजयसिंह द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक हीरो कम्पनी की बिना नम्बरी मोटर साईकिल के चालक बलविन्दर सिह पुत्र हरपाल सिह राय सिख उम्र 34 साल निवासी बाहदर थाना सिदवा बेट जिला लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे शुदा मोटर साईकिल के पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे से 21 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया गया है। आरोपी बलविन्दर को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर जब्त शुदा अवैध अफीम डोडा चुरा के खरीद फरोक्त के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां