*रतलाम पुलिस ने कार से पकड़ी एमडी:इंटरनेशनल मार्केट में 40 लाख कीमत, अशोकनगर के रहने वाले है तस्कर*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
रतलाम पुलिस द्वारा लगातार जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस ने 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। पकड़ी गई एमडी की कीमत 10 लाख रुपए है। जबकि इंटरनेशल मार्केट में 40 लाख रुपए है।

यह कार्रवाई एएसपी राकेश खाखा एवं जावरा ग्रामीण एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान के निर्देश में थाना रिंगनोद क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर रिंगनोद थाना प्रभारी रघुनाथ मेहड़ा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में ढोढर चौकी प्रभारी एसआई सत्येंद्र रघुवंशी एवं एएसआई राधेश्याम मीणा आदि शामिल रहे। पुलिस टीम ने महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर स्विफ्ट डिजायर कार MP 13 ZJ 6357 को रोकी। तलाशी लेने पर कार में अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम MD ड्रग पाई गई। कार में सवार तस्कर समीर उर्फ राजा व दाऊद निवासी अशोकनगर को गिरफ्तार किया।

रिंगनोद थाने पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ धारा- 8/22 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिन्हें देने जा रहे थे ऐसे तीन व्यक्तियों के नाम सामने आए है। जिन्हें आरोपी बनाया जा रहा है। पकड़ी गई एमडी की कीमत 10 लाख रुपए है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में 40 लाख रुपए की है।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई