*न्यू ईयर पर किस देश के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब? नाम जानकर रह जाएंगे आप हैरान सबसे ज्यादा शराब पीने वाले देश*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 



दुनियाभर में शराब पीने वालों की कमी नहीं है. कोई भी मौका हो शराब के शौकीन जाम छलकाना नहीं भूलते. खासतौर पर बात जब न्यू ईयर की हो तो शराब की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है. शहरों में तो न्यू ईयर पर पार्टी कल्चर ऐसा सिर चढ़कर बोलता है कि ज्यादातर बार और पब हाउसफुल ही मिलते हैं. लेकिन हम यहां उन देशों की बात करेंगे, जहां न्यू ईयर के मौके पर सबसे ज्यादा शराब पी जाती है. 

दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां नए साल का जश्न पर शराब की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ देती है. यहां शराब पीने वालों के आंकड़े देखकर आप हैरान रह जाएंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं कि न्यू ईयर पर किस देश में सबसे ज्यादा शराब पी जाती है? यहां प्रति व्यक्ति शराब की खपत क्या है? 

*इस देश में हैं सबसे ज्यादा शराबी*

दुनिया में शराब पीने वाले देशों में अलग-अलग तरह के आंकड़े हैं. Statista.com ने शराब पीने वालों के मामले में 146 देशों की लिस्ट तैयारी की है. इसमें रोमानिया नंबर एक पर है, जहां 16.91 लीटर प्रति व्यक्ति शराब की खपत है. इसके बाद जॉर्जिया में 14.48 लीटर शराब की खपत है. तीसरे नंबर पर Czechia है, जहां 13.3 लीटर प्रति व्यक्ति शराब की खपत है. लातविया में 12.95 लीटर, जर्मनी में 12.20 लीटर, SeyChelles तमें 12.13 और ऑस्ट्रिया में 12.02 लीटर प्रति व्यक्ति शराब की खपत है. 
 
*भारत में भी कम नहीं शराब के शौकीन*

शराब पीने वालों की लिस्ट में भारत भी पीछे नहीं है. Statista.com के अनुसार, भारत में औसतन 4.96 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से शराब की खपत होती है. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह आंकड़ा 0.11 लीटर प्रति व्यक्ति का है. वहीं, 146 देशों में बांग्लादेश सबसे नीचे है, यहां 0.01 लीटर प्रति व्यक्ति शराब की खपत है. 

*इन देशों में भी जमकर छलकते हैं जाम*

दुनिया के कुछ बड़े देशों में भी जमकर जाम छलकाए जाते हैं. स्पेन में 11.06 लीटर प्रति व्यक्ति की हर साल खपत है. फ्रांस में 11.01 लीटर प्रति व्यक्ति, यूनाइटेड किंगडम में 10.07 लीटर प्रति व्यक्ति, रूस में 10.35 लीटर प्रति व्यक्ति और ऑस्ट्रेलिया में 10.32 लीटर, न्यूजीलैंड में 10.06 लीटर, कनाडा में 9.88 लीटर प्रति व्यक्ति शराब की खपत होती है. अमेरिका की बात करें तो यहां 5.0 लीटर प्रति व्यक्ति शराब की खपत है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*