*हम रामपूजन कुमार से बहुत प्यार करेनी', बिहार में लड़के को भगा ले गई लड़की*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 


Bihar News: मामला बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के भितिहरवा आश्रम का बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में लड़का या लड़की पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नही की गई

अक्सर आपने सुना होगा कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को भगाकर ले गया और फिर उसने शादी कर ली. इस बार बिहार के बेतिया में उल्टा हुआ है. लड़की खुद ही लड़के को भगा ले गई और शादी के बाद वीडियो बनाकर अपील करते हुए कहा भी कि लड़के के घर वालों को परेशान ना किया जाए. मामला बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के भितिहरवा आश्रम का बताया जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.
*''तहरे साथे रहेम… तहरे साथे मरेम'*

बीते सोमवार से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 47 सेकेंड के वीडियो में लड़की भोजपुरी में कहती है, "हम रामपूजन कुमार से बहुत प्यार करेनी. प्यार करत आठ साल हो गईल. हमार घर के लोग जब जान गईल त अपना मन से भाग के अईनी. हमहीं कहनी इनका (लड़के) के कि भगा के ले चलअ. हमहीं इनका के भगा के लेके अईनी. ई भगा के ना ले अइलन. हम कहनी कि चलअ तहरे साथे रहेम, तहरे साथे मरेम. घर वाला के चाहे दीदी-जीजा के हम इहे कहेम कि कवनो केस-ओस ना करे के."

*एक ही गांव के रहने वाले हैं प्रेमी-प्रेमिका*

वीडियो में प्रेमिका ने अपना नाम निक्की कुमारी बताया है जबकि लड़के का नाम उसने रामपूजन कुमार बताया. हालांकि वीडियो में प्रेमी कुछ भी नहीं बोलता है. बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 22 साल के आसपास है जबकि लड़का रामपूजन कुमार 23 साल का है. ये दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों एक ही साथ बीए पार्ट-3 में एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं. 


*किसी पक्ष से पुलिस में नहीं की गई शिकायत*

फिलहाल इस मामले में लड़का या लड़की पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं की गई है. इस मामले में नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार (24 दिसंबर) को बताया कि अगर आवेदन मिला तो इसकी जांच की जाएगी. फिलहाल इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों 18 दिसंबर को घर से भागे हैं. वीडियो अब जारी किया गया है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां