*दलावदा में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न105 रोगी लाभांवित*


जन जागृति संगम 


नीमच 30 जनवरी 2025, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम पंचायत जमुनिया कला के ग्राम दलावदा में गुरूवार को आयोजित किया गया। इस शिविर में जिसमें आमवात, संधिवात, वातरोग, उदररोग, विबन्ध, श्वास, कास, प्रतिशयाय, रक्ताल्पता, मधुमेह, स्त्रीरोग, रक्तचाप, अर्श आदि बीमारियों की जांच कर निशुल्क ओषधियॉं वितरित की गई। शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच कर, उन्हे आवश्यक परामर्श के साथ योग एवम प्राणायाम कराया गया।  शिविर में कुल 105 रोगियों  ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
इस मौके पर उद्यान अधिकारी श्री विदेश वसुनिया एवं श्री सुनील पाटीदार ने किसानों को औषधीय फसलों की जानकारी के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा निशुल्क आंवला के पौधे किसानों को वितरित किए।
शिविर में डॉ.बादर सिंह वास्केल, डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, डॉ.विमला पाटीदार, श्री कानसिंह राणावत, श्री हरीश दास बैरागी, श्रीमती भावना बैरागी, श्री यतेंद्र राजावत, श्री शैलेंद्र पाटीदार, श्री विनीत सोनी, श्रीआनंद शर्मा, श्रीमती श्वेता जोशी आदि आयुष स्टाफ ने सेवाएं दी। साथ ही ग्राम की आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने भी आवश्यक सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां