*शराब पीकर स्कूल पहुंचा टीचर, बच्चों को पीटा:ग्रामीण आए तो धमकाने लगा; बोला-यहां का डॉन मैं हूं, राजकार्य में बाधा का केस करूंगा..!!*

जन जागृति संगम 
*बाड़मेर*


बाड़मेर में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। गुड़ामालानी ब्लॉक के कुकणों की ढाणी के प्राथमिक स्कूल में टीचर विजय कुमार शराब के नशे में पहुंचा और बच्चों के साथ मारपीट की।

सूचना मिलने पर ग्रामीण स्कूल आए तो उन पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। ग्रामीणों ने टीचर को पकड़कर कुर्सी पर बैठा दिया। ग्रामीणों ने टीचर से कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी आ रहे हैं तो उसने कहा कि यहां का डॉन मैं हूं।

ग्रामीणों का आरोप है कि टीचर शराब पीकर आया। साथ ही पानी की बोतल में भी शराब मिलाकर लाया। स्कूल में खाली नमकीन के पैकेट भी मिले हैं। जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे और टीचर का मेडिकल करवाने के साथ जांच करने की बात कही।

स्कूल में पड़ी शराब मिली पानी की बोतल और नमकीन के खाली पैकेट।

*टीचर बोला- यहां का डॉन मैं हूं*
ग्रामीणों ने जब टीचर से पूछा कि स्कूल में शराब पीकर आते हो, तब लड़खड़ाती आवाज में मना करने लगा। इसके बाद लोगों को धमकाने लगा कि आप हमें डिस्टर्ब कर रहे रहो, आप राजकार्य में बाधा डाल रह रहो। मैं 4 बजे जाकर मुकदमा करूंगा।

ग्रामीणों ने कहा- आपके पैर लड़खड़ा रहे हैं। इस टीचर बोला- मेरे लड़खड़ा रहे हैं या नहीं, मैं मेडिकल करवा दूंगा। तब ग्रामीणों ने कहा कि चलो मेडिकल करवा लो।

ग्रामीणों ने टीचर को कहा कि अधिकारी आ रहे है। टीचर बोला मैं बैठा हूं डॉन। यहां का डॉन मैं हूं, पीईईओ (शिक्षा अधिकारी) नहीं है। कर देना मेरा जो कर सको। ग्रामीण ने पूछा- कितनी उम्र में हो तब जवाब दिया घणा (ज्यादा) ही हूं। वहां पर चार्ट लगा हुआ देख लो और गणना कर लेना। वोट खड़ा होगा उसका वोट। जो लाठो होगा उसको वोट। फिर जोर-जोर से हंसने लग गया।

*मारपीट से छात्रों के आई चोट*
ग्रामीण केहरा राम ने बताया- गुड़ामालानी ब्लॉक की आलपुरा ग्राम पंचायत की कुकणों की ढाणी में प्राइमरी स्कूल में कार्यरत टीचर विजय कुमार शुक्रवार को शराब के नशे में आया। हाथ में पानी की बोतल थी, जिसमें शराब मिला रखी थी।

टीचर ने स्कूल आते ही बच्चों के साथ डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में एक छात्र और एक छात्रा के हाथों पर निशान बन गए और सूजन भी आ गई। आसपास के लोगों की सूचना पर हम स्कूल पहुंचे और पूछा बच्चों को क्यों मार रहे हो, इस पर हमारे साथ भी बदतमीजी की।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) ओमप्रकाश ने बताया- सूचना मिलते ही पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) को भेज दिया। शिक्षक का मेडिकल करवाया जाएगा। अल्कोहल आएगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां