*आमद में पेयजल व्‍यवस्‍था संतोषजनक है* *ग्राम में स्‍थापित 10 हेण्‍डपंपों से हो रहा है जल प्रदाय*

*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच 24 फरवरी 2025, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री उप खण्‍ड मनासा ने गत दिनों 14 फरवरी 2025 को एक स्‍थानीय सोशल मीडिया चेनल पर प्रसारित ग्राम आमद में पेयजल समस्‍या से संब‍ंधित समाचार का खण्‍डन करते हुए इस समाचार को निराधार बताया है।
लोक स्‍वाथ्‍य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री मनासा ने बताया, कि उनके द्वारा 15 फरवरी 2025 को ग्राम आमद का निरीक्षण कर, पेयजल व्‍यवस्‍था का जायजा लिया और ग्राम की पेयजल व्‍यवस्‍था को संतोषजनक पाया है। विभाग द्वारा 1630 की जनसंख्‍या वाले ग्राम आगद में 10 हेण्‍डपंप वर्तमान में चालू स्थिति में पाए गए है। गांव में 34 सिंगल फेस मोटर पंप, शासकीय नलकूप पर स्‍थापित है। इनमें से 28 मोटर पंप वर्तमान में चालू है। 6 सिंगल फेस मोटर पंप नलकूपों में पानी की कमी से बंद है। ग्राम की बसाहटों के समीप ग्रामीणों के खेतों में 30 निजी मोटरे भी लगी है। इससे ग्राम का जल स्‍तर प्रभावित हो रहा है। ग्राम के गोराबावजी में लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा नलकूप खनन कर सिंगल फेस मोटर पंप स्‍थापित किया गया है, जो पानी की कमी से बंद है। विभाग द्वारा 6 सिंगल फेस मोटर पंप स्‍थापित किए गए है। आमद ग्राम में पेयजल व्‍यवस्‍था को लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री ने संतोषजनक बताते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचार का खण्‍डन किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई