*जमुनिया कला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न* *117 रोगियों ने लिया लाभ*

*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334



नीमच 22 फरवरी 2025 "आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला आयुष विभाग" नीमच द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, शनिवार को ग्राम पंचायत जमुनिया कला में आयोजित किया गया, जिसमें आमवात, संधिवात, वातरोग, उदररोग, विबन्ध, श्वास, कास, प्रतिशयाय, रक्ताल्पता, मधुमेह, स्त्रीरोग, रक्तचाप, अर्श आदि बीमारियों की जांच कर निशुल्क औषधी वितरित की गई। शिविर में बीपी की निशुल्क जांच कर उन्हे स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक परामर्श के साथ योग एवं प्राणायाम कराया गया। शिविर में कुल 117 रोगियों द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया।
शिविर में किसानों को निशुल्क आंवला के पौधे वितरित किए गए। शिविर में डा.बादर सिंह वास्केल, डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, डा.दीपिका पाटीदार, श्री कानसिंह राणावत, श्री आजाद मंसूरी, श्रीमती भावना बैरागी, श्री यतेंद्र राजावत, श्री शैलेंद्र पाटीदार, श्री विनीत सोनी, श्री हेमंत व्यास, श्री जगदीश इरवार, श्रीआनंद शर्मा, श्रीमती श्वेता जोशी आदि आयुष स्टाफ द्वारा सेवाएं दी गई । ग्राम की आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, एवं सहायिका द्वारा शिविर में आवश्यक सहयोग दिया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु