*कलेक्‍टर ने नीमच में बीज उत्‍पादक समिति का किया निरीक्षण* *बीज उत्‍पादन प्रक्रिया का लिया जायजा*


जन जागृति संगम 
9302003334


नीमच 28 फरवरी 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जिला मुख्‍यालय नीमच के मालखेड़ा रोड़ पर स्‍वर्गीय श्री एस.एस.पाटीदार बीज उत्‍पादक समिति लासुर द्वारा स्‍थापित सीड़ ग्रेडर प्‍लांट का निरीक्षण कर, समिति द्वारा सोयाबीन के बीज की ग्रेडिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। इस मौके पर उप संचालक कृषि श्री भगवान सिह अर्गल, सहायक बीज प्रमाणिकरण अधिकारी श्री यशपाल पोरवाल एवं बीज उत्‍पादक कं‍पनी के श्री विजय पाटीदार, सहायक संचालक कृषि‍ श्री रमेशचंद्र चौहान भी उपस्थि‍त थे।


कलेक्‍टर ने बीज ग्रेडिंग प्‍लांट के अवलोकन दौरान सीड ग्रेडर मशीन से सोयाबीन के बीज की ग्रेडिंग प्रक्रिया का मौके पर अवलोकन किया और बीज ग्रे‍डिंग के उपरांत ग्रेडेड सीड के सर्टिफिकेशन, लेब में टेस्‍ट एवं तैयार बीज की पैकिंग एवं टैंगिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्‍होने समिति में पंजीकृत किसानों की संख्‍या, प्रति लाट बीज के सेम्‍पल टेस्‍ट की जानकारी ली। 

कलेक्‍टर ने समिति द्वारा प्‍लांट परिसर में ली जा रही शरबती गेहूं की फसल का अवलोकन भी किया। उन्‍होने बीज प्रमाणीकरण अधिकारी एवं उप संचालक कृषि‍ को निर्देश दिए, कि किसानों को अच्‍छी गुणवत्‍ता का प्रमाणित बीज उपलब्‍ध कराया जाए और आवश्‍यकता अनुसार समय-समय पर बीज के नमूने लेकर, उनकी जॉंच भी करवाई जाए। कलेक्‍टर ने अमानक बीज विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु