*जि.प.सीईओ श्री वैष्‍णव ने जाट, कीरता, डोराई एवं कस्‍मारिया में किया वाटरशेड कार्यो का निरीक्षण*

*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 24 फरवरी 2025, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने सोमवार को जावद जनपद क्षेत्र के ग्राम कीरता, जाट, डोराई और ग्राम कस्‍मारिया में वाटरशेड योजना के तहत निर्मित तालाब स्‍टाप डेम निर्माण एवं पौधारोपण कार्य का मौके पर निरीक्षण कर, अवलोकन किया। जिला पंचायत सीईओ ने वाटरशेड परियोजना क्रमांक 2 एवं 3 के तहत ग्राम कीरता में तालाब निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्‍होने ग्राम पंचायत जाट में मियांबाकी पद्धति से किए गए पौधारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया।
इस भ्रमण के दौरान जि.प.सीईओ श्री वैष्‍णव ने ग्राम पंचायत डोराई में नदी पर स्‍टाप डेम निर्माण कार्य तथा कस्‍मारिया में निर्माणाधीन स्‍टाप डेम निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्‍होने स्‍टाप डेम निर्माण कार्य की गुणवत्‍ता एवं जल भराव क्षमता का विशेष ध्‍यान रखने के निर्देश संबंधितों को दिए। इस मौके पर परियोजना अधिकारी श्री विनोद इक्‍का, संबंधित उपयंत्री पंचायत सचिव, रोजगार सहायक भी उपस्थि‍त थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु