*जमुनिया कलां में नवीन ग्रीड का भूमिपूजन* *1.5 करोड़ की लागत से बनेगा जमुनिया कलां में नवीन एमव्‍हीए क्षमता का उपकेंद्र* *19 लाख के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच 26 मई 2025, ग्राम जमुनिया कलां में सांसद श्री सुधीर गुप्ता , विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्रीमती वंदना खंडेलवाल,जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा मदनलाल धनगर, श्री किशोर दास बैरागी, सरपंच प्रतिनिधि श्री विनोद जायसवाल की उपस्थिति में शनिवार को ग्रिड का भूमि पूजन किया गया।


इस उपकेंद्र के निर्माण से जमुनिया कलां सहित आसपास के 5 गांवों को सही वोल्टेज एवं निर्बाध आपूर्ति मिलेगी साथ ही नीमच शहर के बस स्टैंड ग्रिड का लोड भी कम होगा जिससे शहर के उपभोक्ताओं को भी निर्बाध आपूर्ति और ओवरलोडिंग से निजात मिल सकेगी।


इसके साथ ही नीमच ग्रामीण द्वितीय वितरण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया। जिसमें सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति स्वाति गौरव चोपड़ा, श्री मोहनसिंह राणावत, श्री दारासिंह यादव सहित जनप्रतिनिधि, विद्युत उपभोक्ता एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। यह जानकारी अधीक्षण यंत्री म.प्र.प.क्षे.विद्युत वितरण कंपनी नीमच ने दी। 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*